ख़्वाब में पूरी कहानी हो गयी
ख़्वाब में पूरी कहानी हो गयी
और हक़ीक़त बेम'आनी हो गयी
थक गयी वो ख़ुशबुओं की खोज में
और ख़ुद ही रातरानी हो गयी
मुस्तहक़ जो थे वो सब खामोश थे
और मुझसे हक़ बयानी हो गयी
मुतमइन था मैं भरोसे पर तेरे
बस यही तो बदगुमानी हो गयी
पढ़ के मेरी शिद्दते तिश्नालबी
रेत पिघली और पानी हो गयी
मुस्कराया देखकर वो जब मुझे
उसके दिल की तर्जुमानी हो गयी
प्यास का पैकर समुन्दर बन गया
रायगां सब बेकरानी हो गयी
Comments
Post a Comment