किसी रूह का अक्स पाना है मुश्किल

किसी रूह का अक्स पाना है मुश्किल
ये फ़न आईने को सिखाना है मुश्किल

भले  इश्क  में जीत कर ले तू हासिल
किसी के यक़ीं को कमाना है मुश्किल

बुझा जा के मग्रिब में सूरज भी लेकिन
जवां  हसरतों  को  दबाना  है मुश्किल

जो हैं बे'तअस्सुब3 अमल से लबालब
उन्हें ज़ातो मज़हब सिखाना है मुश्किल

यही सोच है बारे मुश्किल बशर पर
कि मुश्किल को आसां बनाना है मुश्किल

भले  ग़म  के  आँसू  छुपा लो जहां से
पर आँसू ख़ुशी के छुपाना है मुश्किल

कसीरुस्समर4 है खुदा की मुहब्बत
इसे संगदिल में उगाना है मुश्किल

हरा  देखना  है  तो  थोड़ा  कुरेदो
भरे ज़ख़्म का मुस्कुराना है मुश्किल

तसव्वुर से जो ख़्वाब तक आ चुका है
उसे अब हक़ीक़त बनाना है मुश्किल

1 ख़ुशी
2 दिलचस्पी रखने वाला
3 भेदभाव न करने वाले
4 सदाबहार फलदार वृक्ष

Comments

Popular posts from this blog

शबे वस्ल ऐसे उसको खल रही थी

पर्वत हमारी पीर का आख़िर पिघल गया

मेरा ख़ुशियों से साबका पूछा